चिया सीड्स फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत हैं। ये पानी पीकर जेल जैसा बन जाते हैं, जो आंतों की सफाई करके मल को नरम बनाता है और उसके आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है। नियमित सेवन से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है।
चिया सीड्स में प्रोटीन, हेल्दी फैट और कार्ब्स का बेहतरीन संतुलन होता है। इन्हें खाने से शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है और थकान महसूस नहीं होती। सुबह नाश्ते में इन्हें शामिल करने से पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है।
चिया सीड्स का सबसे बड़ा फायदा वजन कम करने में मिलता है। इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है।