BYD ने Tesla को पीछे छोड़ा, अब Porsche और Mercedes पर है नजर! ऑटो शंघाई में दिखा ‘डेंजा Z’ का जलवा

Follow Us On instagram Follow Now
Subscribe Youtube Channel subscribe Now

चाइना का इलेक्ट्रिक व्हीकल दिग्गज BYD पहले ही Tesla को सेल्स में पछाड़ चुका है, और अब यह लग्जरी स्पोर्ट्स कार्स के मैदान में भी धमाल मचाने आ रहा है! कंपनी ने शंघाई ऑटो शो में अपने प्रीमियम ब्रांड ‘डेंजा’ के तहत नई कार ‘डेंजा Z’ का अनावरण किया, जो साफ इशारा करती है कि अब Porsche और Mercedes-Benz जैसे बड़े वेस्टर्न ब्रांड्स की बारी है।

यह ऐलान ऑटो शंघाई के पहले दिन हुआ, जो चाइना का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल शो है। इस शो में दर्जनों घरेलू और विदेशी कार निर्माताओं ने हिस्सा लिया, जहां हर कंपनी नए मॉडल्स और तकनीक के जरिए सुर्खियां बटोरने की जुगत में थी।

क्या है डेंजा Z का राज?

अनावरण से पहले, डेंजा Z एक काले कवर से ढकी हुई थी, जिससे उत्सुकता और बढ़ गई थी। BYD के संस्थापक और मशहूर बिजनेस लीडर वांग चुआनफू खुद इसके लॉन्च के गवाह बने। इस कार को लेकर काफी समय से चर्चा थी, खासकर तब जब इसके प्रोटोटाइप की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थीं। कंपनी के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की थी कि यह मॉडल “टेक्नोलॉजी और लग्जरी में एकदम टॉप-लेवल” होगा।

चाइना का EV सेक्टर: दुनिया को चौंकाने वाली ताकत

यह 10-दिवसीय शो चाइना के तेजी से बढ़ते और कड़े प्रतिस्पर्धा वाले EV सेक्टर की ताकत को दिखाता है। पश्चिमी प्रतिद्वंद्वी अब सिर्फ इसकी तेज ग्रोथ से ही नहीं, बल्कि बेहतरीन और सस्ती टेक्नोलॉजी से भी हैरान हैं। BYD इस सेक्टर का स्पष्ट नेता है, जिसने पिछले साल ग्लोबल सेल्स में Tesla को पीछे छोड़ दिया था।

Tesla के लिए मुश्किलें, BYD के लिए मौका

इस बीच, Tesla के लिए हालात और मुश्किल होते दिख रहे हैं। कंपनी ने तिमाही राजस्व में उम्मीद से ज्यादा गिरावट दर्ज की है। इसकी वजह ट्रंप का ट्रेड वॉर और CEO एलन मस्क की भूमिका को लेकर उपभोक्ताओ का नाराजगी भी बताई जा रही है।

लग्जरी मार्केट पर जोर

डेंजा ब्रांड की शुरुआत एक दशक पहले Mercedes के साथ Joint Venture के तौर पर हुई थी, लेकिन अब यह पूरी तरह से BYD के अधीन है। विश्लेषकों का मानना है कि BYD का डेंजा लाइन लॉन्च करना दर्शाता है कि कंपनी अब सिर्फ affordable कार्स तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि लग्जरी सेगमेंट में भी दबदबा बनाना चाहती है। यह कदम Porsche जैसी कंपनियों के लिए चिंता का विषय हो सकता है, जिनकी चाइना में सेल्स पहले से ही 28% गिर चुकी है।

BYD की जबरदस्त ताकत

BYD ने हाल ही में “God’s Eye” नाम का एक एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम लॉन्च किया है, जो Tesla की ‘फुल सेल्फ ड्राइविंग’ को टक्कर देता है। साथ ही, कंपनी ने एक नई बैटरी चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की है, जो महज 5 मिनट में 250 मील की रेंज जोड़ती है, जबकि Tesla के सुपरचार्जर को 200 मील के लिए 15 मिनट लगते हैं।

Copy of Untitled 17

इस साल की पहली तिमाही में BYD की सेल्स में 60% का उछाल आया है और उसने 10 लाख से ज्यादा नई-ऊर्जा वाहन बेचे हैं। यह आंकड़ा BYD के बढ़ते दबदबे की साफ तस्वीर पेश करता है।


पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. क्या BYD अब Tesla से आगे निकल गया है?

जी हाँ, ग्लोबल स्तर पर इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल्स (इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों) की कुल बिक्री के मामले में BYD ने Tesla को पीछे छोड़ दिया है। हालाँकि, अगर सिर्फ शुद्ध बैटरी इलेक्ट्रिक कारों (BEV) की बिक्री की बात करें, तो Tesla अभी भी उस मामले में आगे है।

2. डेंजा Z कार की कीमत क्या होगी?

अभी तक BYD ने डेंजा Z की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है। हालाँकि, अंदाजा लगाया जा सकता है क्योंकि डेंजा ब्रांड की ही N9 नामक SUV 389,800 युआन (लगभग $53,453) से शुरू होती है। यह BYD की अन्य पॉपुलर कारों से काफी महँगी है।

3. क्या BYD सिर्फ चाइना में ही strong है, या ग्लोबल मार्केट में भी?

BYD ने 2025 में चाइना के बाहर अपनी सेल्स को दोगुना करके 8 लाख कारों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। वह दूसरे देशों में लोकल असेंबली प्लांट्स बनाकर अपनी लागत कम रखने की योजना बना रही है, ताकि EU और अमेरिका जैसे बाजारों में टैरिफ के बावजूद प्रतिस्पर्धा कर सके।